फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ पर्व को लेकर लागू किया रुट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डाला छठ के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर 30, 31 अक्तूबर को रूट डायवर्जन रहेगा। ढेकुलिया मोड़ से कोई भी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। यहीं पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरियर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

भारी वाहनों का रूट डायवर्जन के क्रम में गाजीपुर की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको आजमगढ़ की तरफ जाना है, वह बढुआ गोदाम से मतलूपुर होते हुए आजमगढ़ जाएंगे। आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको गाजीपुर की तरफ जाना है, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तथा जिनको बलिया जाना होगा उन्हें मतलूपुर मोड़ से मोड़ दिया जाएगा। जो डांडी मोड़, बलिया मोड़ होते हुए बलिया को जाएंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको गाजीपुर-वाराणसी जाना है उन्हें डांडी मोड़ से मतलूपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा जो बढुआगोदाम होते हुए वाराणसी व गाजीपुर को जाएंगे।
छोटे वाहनों के रूट डायवर्जन के क्रम में दुपहिया, तीन पहिया व कारों के लिए भी कई जगहों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी छोटे वाहन को बाल निकेतन से भीटी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छोटे वाहनों को आजमगढ़ मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। ढेकुलिया मोड़ से किसी भी वाहन को शहर के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यहां पर बैरियर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

टीसीआई मोड़ की तरफ से किसी भी वाहन को ढेकुलिया घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बंधे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। भीटी चौक से भीटी घाट तक कोई भी वाहन जाने नहीं दिया जाएगा। रेलवे क्रासिंग थाना कोतवाली से कोई भी वाहन ढेकुलिया घाट की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा, उन्हें मिर्जाहादीपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। ब्रह्मस्थान से भीटी की तरफ कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। इधर आने वाले वाहनों को गाजीपुर तिराहा होते हुए गंतव्य को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें