फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार में शुक्रवार की रात दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गये। एक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाला युवक कृपालपुर गांव निवासी अभिषेक था। वह छठ पर भातकोल बाजार में लगी अपने दुकान की रखवाली करने जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (18) पुत्र हरीनंद भातकोल बाजार में सब्जी का ठेला लगाता है। छठ के त्योहार पर उसने सब्जी की दुकान के साथ फलों की दुकान भी लगाई है। वह शुक्रवार की रात करीब 11.40 बजे बाइक से कृपालपुर से भातकोल बाजार जा रहा था। रास्ते में घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी बबलू (25) की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदबाद गोहना ले गई। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक चार भाई दो बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें