फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु का झुंड बना विवाद का जड़, दो पक्षों में विवाद, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (संवाद)। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम छुट्टा पशु का झुंड दो गांवों के दो पक्षों के बीच विवाद का कारण बन गया। इस विवाद में दोनों पक्षों में एक घंटे तक लाठी डंडा चला, जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के सिकडीकोल निवासी विजय शंकर पुत्र मोती तथा गांव के अमरजीत पुत्र देवेंद्र के मीरपुर स्थित खेत मे बृहस्पतिवार की देर रात छुट्टा पशुओं का झुंड फसल को बर्बाद कर रहे थे। जिसको दोनों अपने खेतों से भगाने लगे, जिस पर पशु दूसरे खेत में चले गए। इसको लेकर मीरपुर निवासी शिवप्रसाद, अनिल तथा अन्य लोगों से कहा सुनी हो गई।
बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से विजय शंकर, अमरजीत जबकि दूसरे पक्ष से शिव प्रसाद ,अनिल कुमार पुत्ररामपति घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने अनिल,विजयशंकर तथा अमरजीत की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें