फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंधी से छत की रेलिंग कटरेन पर गिरी, बालक घायल

विज्ञापन
घोसी क्षेत्र के तिलई खुर्द नेवादा में छत की रेलिंग गिरने से क्षतिग्रस्त सामान - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के तिलई खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की भोर में आई आंधी के कारण पड़ोसी की छत की रेलिंग कटरेन (टिन शेड) पर गिर गई। हादसे में नीचे सो रहा श्यामसुंदर (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

तिलई खुर्द निवासी हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ कटरेन में रहकर जीवनयापन करते हैं। बृहस्पतिवार की भोर में आई तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की छत की रेलिंग भरभरा कर उनके कटरेन पर गिर गई। नीचे चारपाई पर सो रहा उनका बेटा श्यामसुंदर इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजकर क्षति की जांच कराई। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें