फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी

Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
   मऊ। शहर क्षेत्र के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा मोड़ के निकट एक मेडिकल स्टोर एवं मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में गुरुवार की रात चोरों ने तीन लाख से अधिक की नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया।  घर वालों को इस बात की जानकारी सुबह हुई। व्यवसायियों ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी हुई है। मधुबन में शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया और पूछताछ कर रही है। यहां बताया जाता है कि जहां से छत पर चढ़कर चोरी की गई है वहां एक जोड़ी चप्पल भी मिला है।          
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा मोड़ पर शिवशंकर राय की मेडिकल स्टोर की दूकान है। गुरुवार की शाम को यह नित्य की भांति अपनी दूकान बंद करके घर चले गए। रात में चोर आए और शटर का ताला तोड़कर दूकान के काउंटर का ताला तोड़ उसमें रखे ढाई लाख रुपये जो कई दिनों की बिक्री बताई जा रही है उठा ले गए। घटना की जानकारी उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को जब दूकान खोलने के लिए आए तब हुई। दूकान के शटर का ताला खुला देखकर उनके होश उड़ गए। इस संबंध में दूकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर सरायलखंसी थानाध्यक्ष पहुंचे और चोरी की घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। इस संबंध में दूकानदार शिवशंकर राय ने पुलिस को तहरीर दी है।              
मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में इलाहाबाद बैंक के पास भरतलाल का मकान है। भरतलाल बर्तन आदि की दूकान करके जीवन यापन करते हैं । गुरुवार की रात घर के सारे लोग खा पीकर सो गए। इसी बींच कुछ चोर छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी में रखे अस्सी हजार रुपये और लगभग दो लाख से ऊपर के जेवरात चुराकर लेकर भाग गए। पीड़ित भरतलाल की माने तो घर में नवंबर में बिटिया की शादी थी। उसी के तहत घर मे पेंटिंग और पलंबरिंग का कार्य कुछ दिनों से चल रहा था। घर की स्थिति के बारे में उन्हें ही पता था। चोर कई छत से होते हुए भरतलाल के घर में घुसे हैं और चोरी करने के बाद फिर चुपके से निकल गए है। शादी के समय हुई इस चोरी ने भरतलाल की कमर तोड़ कर रख दिया है। चप्पल मिलने के बाद पुलिस शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। दूकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें