फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े सराफा की दुकान में लूट का प्रयास

विज्ञापन
रानीपु थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बदमाशों के द्वारा तमंचा के बट से घायल आभूषण दुकानदार विनय - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में रविवार की भरी दोपहरी में असलहों से लैस तीन लुटेरों ने एक सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दुकान में रखे गए सारे गहने समेट लिया। सर्राफ के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। सराफ और मकान मालिक ने एक बदमाश को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े जाने के डर से दो बदमाश भाग निकले। वे अपने साथ लूटे गए कुछ गहने भी ले गए। पकड़े गए बदमाश और उसकी बिना नंबर की बाइक को लेकर पुलिस थाने गई। बदमाशों ने सर्राफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के केबिल को नोंच दिया था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एएसपी टीएन त्रिपाठी और मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर सर्राफ से विस्तृत जानकारी लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से अन्य लुटेरों के बारे में जानकारी ले रही है। इसी बीच दो युवकों ने दुकान का शटर गिरा दिया और सराफ की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सराफ को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया और दुकान में रखे सारे सोने और चांदी के गहने समेट लिया। इसी बीच सराफ के शोर मचाने पर मकान मालिक सरफुद्दीन और सराफ से बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास कर रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। उधर दिन दहाड़े घटना की जानकारी पाकर बाजारवासी भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से दो बदमाश पैदल ही भाग निकले। सराफ के अनुसार वे अपने साथ कुछ गहने भी ले गए। इधर लोगों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में रानीपुर थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ मौके पर आ गए। पुलिस पकड़े गए बदमाश और उसकी बिना नंबर की बाइक को लेकर थाने गई। पुलिस ने घायल सराफ और बदमाश का डाक्टरी परीक्षण और इलाज कराया। इस संबंध में सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पता लगाया जा रहा है। सराफ की तरफ से लूटे गए गहनों के बाबत तहरीर नहीं दी गई है। सराफ विनय वर्मा के अनुसार वह दुकान में रखे गए सभी गहनों का मिलान करे यह बताया पाएगा कि लुटेरे कितने आभूषण ले गए। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश सरायलखंसी थाने के मंझरिया गांव का निवासी भीष्म चौहान है। उससे घटना में शामिल उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर उद्योग वपार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और सराफ की सुरक्षा की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें