फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दो ट्रकों के पहिए धंसने से लगा जाम

विज्ञापन
कोपागंज के भदसा मनोपुर स्थित कोपागंज मार्ग और फोरलेन लिंक स्थल पर दो ट्रक के पहिए मिट्टी में फंसन - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के भाद सामानोपुर बाइपास फोरलेन लिंक रोड पर रविवार की सुबह दो ट्रकों के पहिए सड़क में धंस जाने से घंटो जाम की स्थिति बनी रही। देखते ही देखते कोपागंज भातकोल मोड़ से लेकर दलित कालोनी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे बाद पुलिस के प्रयास के बाद जाम समाप्त हुआ। फोरलेन सड़क से क़स्बा कोपागंज से जोड़ने वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके तहत कोपागंज संपर्क मार्ग और फोरलेन लिंक स्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा महीनों से मिटटी पाटकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते आए दिन ट्रैक्टर, ट्रक आदि कई गाड़ियों के पहिए धंस रहे हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों द्वारा गिराए गए मिट्टी में दो ट्रकों के पहिए फंस गए। जिसके चलते जाम लग गया। देखते ही देखते छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य की पहुंचने के लिए हलाकान दिखे। करीब दो घंटे तक पुलिस प्रशासन के अथक मेहनत के बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें