फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह: पुलिस और एआरटीओ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एआरटीओ अवधेश और शहर कोतवाली पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर के आजमगढ़ तिराहा सहित सभी तिराहों-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। बाइकों पर ओवर लोड चलने वालों का चालान पुलिस ने काटा जबकि एआरटीओ ने बिना मास्क लगाकर घूम रहे 25 लोगों को पकड़कर उन्हें मास्क के महत्व की जानकारी देने के साथ उनसे 100 -100 जुर्माना वसूल किया। जबकि शहर केेतवाली पुलसि ने 180 लोगों को बाइक पर दो सवारी और बिना मास्क के चलते पकड़कर जुर्माना वसूल किया। अभियान के तहत वाहन चालकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अवधेश प्रसाद ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, भीटी चौराहा, फातिमा तिराहा आदि पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस चालकों को सुरक्षा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बिना मास्क के निकले 15 लोगों को पकड़ा गया, साथ ही उनसे 100-100 रुपये का जुर्माना लिया गया। इसी तरह से 10 चालक बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाते हुए पकड़े गए। इन कारों का चालान एआरटीओ ने कर दिया। वहीं 100 से ज्यादा बाइक सवारों को रोककर जांच की गई। इस दौरान हेलमेट नहीं पहने चालकों को हेलमेट के महत्व की जानकारी देते हुए हिदायत दी गई।
जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस मौके पर आरआई माधवेंद्र सिंह सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उधर यातायात पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस की ओर से 150 वाहनों को चेक किया गया। अनियमितता मिलने पर 28 वाहनों का चालान किया गया। शहर कोतवाल राम सिंह के नतृत्व में पुलिस ने आजमगढ़ तिराहा सहित कई स्थानों पर कोविड -19 की गाइड लाइन के अनुसार चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक पर दो सवारी चलने वाले 180 लोगों से जुर्माना वूसल किय। जबकि 68 वाहनों का चालान करी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें