फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश के बाद सड़क हुई बदहाल, जनता का प्रतीकात्मक विरोध, सड़क के गड्ढों को सुधारने की मांग

Tue, 06 May 2025 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सड़क के गड्ढ़ों को सुधारने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने पानी भरने के बाद उसमें जंगली पौधे लगाकर विरोध दर्ज किया और इसके सुधार की मांग की। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक विरोध जताती जनता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के वार्ड आठ ताजोपुर की मुख्य सड़क बीते कई सालों से बदहाल है, सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शिकायत के बाद भी इसको लेकर कोई प्रयास नहीं हो रहा है। उधर सोमवार की देर रात बारिश होने के चलते इस बदहाल डेढ़ किमी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया।

विज्ञापन


इससे नाराज होकर मंगलवार की दोपहर एक बजे भगत सिंह के नेतृत्व में वार्डवासियों ने पहले तो इसको लेकर नारेबाजी की, इसके बाद पानी भरे गड्ढे में ही सड़क किनारे लगे जंगली पौधों को उखाड़कर इसी पानी भरे गड्ढे में लगा दिया।

प्रदर्शन कर रहे भगत सिंह ने बताया कि बीते एक साल में उन्होंने ही कम से कम दस बार लिखित शिकायत तो मौखिक कई बार इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को अवगत करा चुके है। वहीं अरुण सिंह ने बताया कि हर बार सड़क बनाने को लेकर आश्वासन तो मिलता है लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।
विज्ञापन


बताया कि यह स्थिति उस समय है कि जब नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा खुद कई विकास कार्य का लोकापर्ण और शिलान्यास किया जा रहा है।कहा कि वर्तमान में इस सड़क की पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गड्ढों की वजह से आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है।वार्डवासियों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क को दुरुस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध जताने वालों में अरुण सिंह, हिमांशु सिंह,  सहित अन्य वार्डवासी शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें