फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही पर प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जयरामगढ़-नकटा मार्ग के निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जयरामगढ़-नकटा मार्ग के निर्माण के लिए 1.69 करोड़ स्वीकृत है।सड़क निर्माण कार्य में मानक को ताक पर रख दिया गया है।


गत 31जुुलाई को सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर दिए गए धरने मेें विभागीय अधिकारियों ने मानक के अनुरुप कार्य को कराने का आश्वासन दिया था बावजूद पुराने ढर्रे पर काम शुरू कर दिया गया।


प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि सड़क निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते धन को हजम करने का खेल चल रहा है। गुणवत्तापरक सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्
विज्ञापन



रदर्शन करने वालों में रामविजय, रामअवतार, श्यामसुंदर सिंह, जितेंद्र गोयल, रमेश यादव, संतोष, संजय सिंह, रामशीष यादव, अरविंद, टुनटुन यादव, नगीना यादव, बबलू राजभर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें