Accident News: मऊ में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से भाई-बहन को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, उनके मां की माैत हो चुकी थी।
Road Accident in Mau: मऊ के घोसी कोतवाली से दो किमी दूर चीनी मिल के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में घायल महिला की मौत हो गई, जबकि चालक युवक और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी रीना मौर्या (42) दोहराघाट थाना के सूरजपुर शादी समारोह में गई थी। रविवार की सुबह बेटे शुभम मौर्य (18) और बेटी शीतल (16) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकली थी।
वे लोग अभी घोसी चीनी मिल के पास पहुंचे थे, शुभम ने ट्रक को ओवरटेक करने की सोचा। इसी दाैरान ट्रक के किनारे से बाइक टकरा गई और पीछे बैठी रीना सड़क पर गिर गई। अनियंत्रित होकर बाइक भी गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने रीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाई-बहन को मामूली चोट आई थी।