फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के उन्दुरा मोंड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद बाइक सवार की मौत के बाद उस - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के उन्दुरा के समीप बेकाबू पिकअप वाहन की चपेट में आने से बुधवार को 24 वर्षीय मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप वाहन के साथ चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मधुबन थाने के खडिच्चा निवासी अरविंद पुत्र रमाकान्त (24) मजदूरी करके परिवार की आजीविका चलाता था। बुधवार की सुबह वह बाइक से काम के सिलसिले में सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार गया था। वहा से लौटते समय उन्दुरा मोड़ के सामने से आ रही तेज गति की पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सडक हादसे में मौत की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। काफी लोग घटना स्थल पर जुट गए। इन्हीं लोगों में से किसी ने उसकी पहचान खड़िच्चा निवासी अरविंद के रूप में की। लोगों ने अरविंद के घर वालों को सूचना दिया। मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। अरविंद ही अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। अरविंद की पत्नी शशिकला एवं 12 वर्षीय बेटा अजीत कुमार और 7 वर्षीय बेटा मौके पर बिलखते रहे। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज क चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें