फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके को हरा साउदर्न फाइनल में पहंुचा

Tue, 09 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ नगर पालिका गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के लीग राउंड अपने अंतिम चरण में है। सोमवार का पहला मैच पटना पुलिस बिहार व जार्ज टेलीग्राफ कोलकाता के बीच खेला गया।
विज्ञापन



 मैच के 20वें मिनट में पटना पुलिस बिहार के 11 नंबर खिलाडी चंदन कुमार आर्या ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हॉफ की समाप्ति तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और पटना पुलिस 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के आरंभ में ही जार्ज टेलीग्राफ ने कई बार आक्रमण किया लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए। इस प्रकार मैच की समाप्ति तक पटना पुलिस बिहार ने जार्ज टेलीग्राफ को 1 गोल से हराया।


दूसरा मैच साउदर्न स्पोर्ट्स एसोसिएशन कोलकाता और आरके स्टील के बीच खेला गया। मैच के 58वें मिनट में साउदर्न स्पोर्ट्स के डी रजत ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस प्रकार साउदर्न ने आरके स्टील को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन



टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच पटना पुलिस बिहार और यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब कोलकाता के बीच खेला जाएगा। यूनाईटेड को फाइनल में प्रवेश के लिए हर हाल में पटना पुलिस को हराना होगा।   मैच में कामरेड वीरेंद्र  कुमार, ज्याउल्लाह ,हाजी मुल्तान, फैज अहमद, अली अब्बास, इजहार , कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष बीबी सिंह तथा महामंत्री अतुल राय रहे। मेहमानों का स्वागत टूर्नामेंट के आयोजक अरशद जमाल ने बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें