फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीता बहुगुणा जोशी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी देश के विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार धारा थोपने पर आमादा है। वर्तमान सरकार देशभक्त और देशद्रोही की परिभाषा अपने तरीके से कर रही है। आरएसएस अथवा भाजपा का समर्थन नहीं करने वालों के देशद्रोही करार दिया जा रहा है।
विज्ञापन



यह बातें कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा रीता बहुुगुणा जोशी ने कहीं।  शनिवार को मधुबन में राजीव गांधी विधि कालेज का उद्घाटन करने आईं कांग्रेस नेता ने मीडिया से  कहा कि आजादी के समय महज 40 विश्वविद्यालय थे। आज उनकी संख्या साढ़े छह सौ हो गई है। यह कांग्रेस की देन है। विश्वविद्यालयों की यह संख्या बहुत कम है। उनकी संख्या 10 हजार होनी चाहिए।


रोहित वेमूला और जेएनयू प्रकरण पर कहा कि कांग्रेस राष्ट्रद्रोहियों की समर्थक कभी नहीं रही लेकिन राष्ट्रभक्ति जो परिभाषा भाजपा तय करना चाहती है हम उसके समर्थक नहीं हो सकते हैं। राष्ट्रद्रोह के बहाने  जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जा सकता है।
विज्ञापन



 फासीवादी शक्तियां कांग्रेेस को बदनाम कर रही हैं। राहुल गांधी जेएनयू में किसी का समर्थन और विरोध करने नहीं बल्कि शिक्षक संघ के आमंत्रण पर गए थे। गांधी परिवार को देशभक्ति का प्रमाण फिलहाल भाजपा अथवा आरएसएस से नहीं चाहिए।


 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वादों की पोल खुलने लगी है। चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विदेशी बैंकों में जमा सत्तर लाख करोड़ रुपये लाएंगे लेकिन काशी मशक्कत के बाद अब तक महज दो हजार करोड़ रुपये ही सरकार चिह्नित कर पाई है।


महंगाई कम होना तो दूर तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग आज भी अच्छे दिन के इंतजार में हैं जबकि यूपीए सरकार के दौरान तेल की कीमत158 डालर प्रति बैरल थी और हमने 70 रुपये लीटर तेल जनता को उपलब्ध कराया। आज 25 डालर प्रति बैरल मिलने वाला तेल भी इसी भाव से बिक रहा है क्योंकि सरकार ने 20 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें