फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खाकी बाबा कुटी से जानकी घाट तक कटान का खतरा तेज, सड़कों पर फैला बाढ़ का पानी

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही तेज वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर सोमवार को 70.40 मीटर रहा। रविवार को जलस्तर 70.25 मीटर रिकार्ड किया गया था। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेमी ऊपर बह रही है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से कस्बे में नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय और पशु आश्रय स्थल के पास पानी पहुंच चुका है। नालियों के रास्ते बाढ़ का पानी अब सड़कों पर बहने लगा है। इसके अलावा खाकी बाबा की कुटी से लेकर जानकी घाट तक करीब 100 मीटर के दायरे में पानी का जबरदस्त दबाव बढ़ने से गंभीर कटान का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रामजानकी घाट के पास बोल्डर धंसने की घटना के बाद सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ते जलस्तर से इन कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका है। नदी के वर्ष 2022 के 71.50 मीटर के रिकॉर्ड की ओर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें