फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धूल से फेफड़ों पर बढ़ रहा खतरा ओपीडी में खांसी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लोगों की लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
मऊ। मौसम में बदलाव और लगातार बढ़ते धूल-प्रदूषण का असर अब लोगों के फेफड़ों पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों लंबे समय से खांसी, सांस फूलने और सीने में जकड़न की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें लगातार सूखी खांसी बनी हुई है, लेकिन बुखार नहीं आ रहा है। जांच कराने पर टीबी की रिपोर्ट भी निगेटिव मिल रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे लक्षणों के पीछे धूल और प्रदूषण के सूक्ष्म कण बड़ी वजह हो सकते हैं।
पावरलूम में काम करने वाले श्रमिक, सड़क किनारे रहने वाले लोग, निर्माण कार्यों में लगे मजदूर और रसोई में लकड़ी या कोयले के धुएं के संपर्क में रहने वाले लोग अधिक प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिना पर्याप्त सुरक्षा के धूल और धुएं के बीच काम करने से श्वसन तंत्र में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुमित आर्या का कहना है कि खांसी के साथ बुखार न होना इस बात का प्रमाण नहीं है कि फेफड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं।
कई बार एलर्जी, अस्थमा, प्रदूषण से होने वाली श्वसन संबंधी परेशानी और अन्य फेफड़ों की बीमारियों में भी लंबे समय तक खांसी बनी रह सकती है। ऐसे मरीजों में टीबी की जांच निगेटिव आने के बावजूद अन्य कारणों की जांच जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें