फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती बरकरार, वाहन चेकिंग पर जोर

विज्ञापन
एक्शन में पुलिस:लाकडन के दूसर चरण में नगर के गाजीपुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान मौजूद एसपी अनुराग ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉकडाउन 2 के पहले दिन बुधवार को शहर से लेकर देहात तक जिला और पुलिस प्रशासन की सख्ती बरकरार रही। पहले की तरह सड़क पर बिना कारण निकलने वालों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। जहां वाहन सीज किए गए तो वहीं लॉकडाउन उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रशासन ने लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर जोर दिया है। जबकि खुद एसपी ने वाहनों की चेकिंग की और बाहर निकलने का कारण पूछा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया गया। शहर कोतवाल राम सिंह बलिया मोड़ पर, भीटी पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह हमराहियों के साथ ढेकुलियाघाट पर जमे रहे। गुजरने वाले वाहन चालकों से कारण की जानकारी कर उनके विरुद्घ कार्रवाई की। शहर के पश्चिमी क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ एसओ निहार नंदन कुमार और बढ़ुआगोदाम के पास सरायलखंसी एसओ डीके श्रीवास्तव ने वाहन चेकिंग की। पिपरीडीह में चौकी प्रभारी उमेश यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर में एसपी अनुुराग आर्य गाजीपुर तिराहे के साथ, आजमगढ़ मोड़ के साथ अन्य चौराहों और तिराहों पर रुककर वाहनों की चेकिंग कराते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने आजमगढ़ मोड़ के साथ बाल निकेतन तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई और चेकिंग अभियान की मानीटरिंग की। घोसी में कोतवाल सच्चिदानंद यादव, मुहम्मदाबाद गोहना में नीरज पाठक, रानीपुर में विनोद सोनकर, चिरैयाकोट में विनोद तिवारी ने सीमा प्वाइंटों पर चेकिंग किया। दोहरीघाट में एसओ राजकेशर सिंह ने गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों की सीमाओं पर चेकिंग कराई। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन के दूसरे चरण के लिए वैसे शासन से अभी तक कोई नई गाइड लाइन नहीं मिली है। लेकिन अभी तक की जानकारी में 20 अप्रैल तक पूर्व की भांति कार्रवाई और सख्ती जारी रहेगी। यदि पास धारक मास्क नही पहने मिले तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तो शासन से दूसरे चरण के लॉक डाउन के बाबत कोई नई गाइड लाइन नहीं मिली है, लेकिन इतना पता है कि 20 अप्रैल तक पूर्व की भांति लॉक डाउन का पालन कराना है। यह प्रक्रिया जनहित के लिए की जा रही है। ऐसे में सभी जिला और पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें