मधुबन कटघरा शंकर सब्जी मंडी पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते एसडीएम लालबाबू दुबे व सीओ आर पी सिंह
- फोटो : MAU
मधुबन। लॉकडाउन के दौरान कटघराशंकर स्थित सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। शिकायत मिलने पर बुधवार को एडीएम ने सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सीओ सहित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। कहा कि मंडी में थोक विक्रेताओं की ही सब्जी बिक्री होगी। जबकि ठेले के माध्यम से घर-घर सब्जी भेजी जाएगी। कटघरा शंकर सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की बात संज्ञान में आते ही अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह ने बुधवार को तड़के 4.45 बजे सब्जी मंडी जा धमके। सब्जी ले जा रहे लोगों के पैकेट का वजन कराया। इसके बाद उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, सीओ आरपी सिंह यादव तथा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे को तलब किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि मंडी में आलू, प्याज, लहसुन, अदरक की बिक्री होगी। सुबह11 बजे से अपराह्न एक बजे तक सिर्फ थोक विक्रेताओं को ही सब्जी बेची जाएगी। जबकि मंडी से 100 मीटर दूर रौजा मंदिर के पीछे खोली गई सब्जी मंडी में हरी सब्जियां बेची जाएंगी। दोनों सब्जी मंडी से फुटकर सब्जी नहीं बिकेगी। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि सब्जी मंडी में सिर्फ थोक सब्जी बेची जाएगी। ठेले के माध्यम से डोर टू डोर सब्जी भेजी जाएगी।