फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए क्रांतिकारी खुदीराम बोस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर स्थित इंदु प्रकाश फार्मेसी तथा पालीटेक्निक कालेज में मंगलवार को क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस कि पुण्यतिथि पर कालेज के प्रबंधक अखिलेश कुमार राय ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी खुदीराम का बचपन बीता ही था, उनके साथी परीक्षा के बारे मे सोच रहे थे, जबकि वे क्रांति की मशाल रौशन कर रहे थे। जिस उम्र में लोग जिंदगी के हसीन ख्वाब बुनते हैं, वे वतन पर निसार होने का जज्बा लिये हाथ में गीता लेकर फांसी के फंदे की तरफ बढ़ गये और देश की आजादी के रास्ते में अपनी शहादत का दीप जलाया। इसी क्रम में साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, प्रकाश नर्सिंग स्कुल, बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, बीएसएस महाविद्यालय, इंदु प्रकाश आईटीआईं, डॉ.भीम राव अम्बेडकर आईटीआईं कॉलेजों में भी आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रखर राय, अकिंत सिंह चौहान,साधना, विवेक पांडेय, प्रिति आनंद, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें