कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिस्तीपुर में मंगलवार की दोपहर छोटी सरयू में मिट्टी निकालने गयी महिला फिसल कर नदी में डूबने लगी। पास ही नहा रही तीन लड़कियों ने युवती को डूबते देख युवती को बचाने की कोशिश करने लगीं। लेकिन गहराई अधिक होने के बजह से वे भी डूबने लगीं। लड़कियों की चीखपुकार सुन कर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल किसी प्रकार चारों को नदीके पानी से बाहर निकाला। चारों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां एक किशोरी की मौत हो गयी। यही किशोरी डूब रही महिला को बचाने गई थी। महिला को बचाने के प्रयास में किशोरी की जान चली गई। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।ग्राम सभा चिस्तीपुर निवासी पूनम 32 पत्नी संजय यादव मंगलवार की दोपहर में छोटी सरयू से मिटटी निकालने गयी थी। वहां मिट्टी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूबने लगी। पूनम की चीख सुनकर पास में ही नहा रही निशा साहनी 15 पुत्री पुत्री अशोक ,बबिता यादव 14 पुत्री सुख्खू यादव और अनुपमा साहनी 14 उसे बचाने के लिए पहुंच गईं। लेकिन नदी में पानी की गहराई अधिक होने के चलते वे भी डूबने लगी। चारों की चीखपुकार सुनकर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी प्रकार चारों को पानी से बाहर निकाला और हिकमा चट्टी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए। लेकिन अस्पताल तक जाते जाते अनुपमा साहनी की मौत हो गई। जबकि तीन का इलाज हो रहा है। तीनों खतरे से बाहर हैं। मृतका के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम न कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में हर जुबां पर यही चर्चा थी कि बचाने वाली किशोरी ही डूबकर मर गई जबकि डूब रही महिला बच गई। इस वावत थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की मिलने पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तबतक लोग युवती और लड़कियों को हॉस्पिटल लेकर चले गए थे। मृतकाके बारे में गांव वालों से जानकारी करने काप्रयास किया गया लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया ।