अमिला। झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड की तरफ से कस्बा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को महान क्रांतिकारी झारखंडे राय की 108वीं जयंती मनाई गई।
इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गोपाल राय ने उनके जीवनवृत पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सात बार सांसद व विधायक रहने के बाद भी अविरल भाव के धनी गरीबों, शोषितों व दलितों के सदैव विकास को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाने वाले युग पुरुष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सबको उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि अरविंद राय ने कहा कि क्रांतिकारी विचार धारा एवं किसानों शोषितों की आवाज जमींदारों के उत्पीड़न एवं दमन शोषण को लेकर हमेशा प्रखर आवाज उठाते हुए गरीब, शोषित व दलित वर्ग के विकास में सदैव तत्पर रहते थे। अमिला की धरती ऐसे महापुरुष को पैदा कर धन्य है। समारोह को अरविंद पांडेय, सत्यव्रत राय शास्त्री आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रभाकर पटेल, यतेंद्र राय, मोनू राय, रमाकांत, बुद्धिराम भारती, रिंकू, सुभाष गुप्ता, मोहम्मद अली आदि उपस्थित रहे।