फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर निर्माण कार्यों मैं तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
घोसी के बरजाला में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/घोसी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को घोसी तहसील के ग्राम बरजाजा में निर्माणाधीन 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान हो रहे निर्माण कार्यों की जांच की, साथ ही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सारे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इस निर्माण के बारे में जानकारी ली, जहां उन्हें इस परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसे 2017 में ही स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन जमीन क्रय करने में देरी होने के कारण इसका निर्माण कार्य एक नवंबर 2021 से शुरू हुआ। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 24 करोड़ 87 लाख है, जिसमें से दो करोड़ 96 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। कार्य 16 दिसंबर 2022 तक पूरा होना है। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि इस परियोजना के सिविल कार्य का अब तक 45 प्रतिशत कार्य हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल कार्य में अब तक दो प्रतिशत ही कार्य हुआ है। 556 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल में से 490 मीटर बाउंड्रीवॉल के निर्माण का कार्य पूरा होने के साथ स्टोर रूम एवं कंट्रोल रूम की कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर हो रहे निर्माण कार्यों की जांच की, साथ ही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सारे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्रीवॉल के अंदर डाली गई मिट्टी के उठान के बारे में भी जानकारी ली। तहसीलदार सदर को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य को करने को कहा, जिससे निर्धारित समय के अंदर ही इस परियोजना का निर्माण पूर्ण हो सके। इस दौरान तहसीलदार सदर संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) एवं कार्यदाई संस्था के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें