फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने पोखरी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र के लाड़नपुर स्थित सार्वजनिक पोखरी पर हुए अतिक्रमण को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाते हुए पोखरी को खुदवाया। कोपागंज विकासखंड के ग्राम पंचायत लाड़नपुर में आराजी संख्या 181 रकबा 112 जो पोखरी के रूप में अंकित है । लेकिन उक्त भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करके अतिक्रमण हटवाने का प्रार्थना दिया जाता था।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बार-बार अतिक्रमण हटवाने के निर्देश भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन गांव के ही विजय राय उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह को पत्र देकर लिखित शिकायत किया। उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटवाने का निर्देश राजस्वकर्मियों को दिया। एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटवाते हुए पोखरे की खुदाई कराई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें