फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना कब्जा हटवाए राजस्व निरीक्षक ने लगाई गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जामडीह गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। बिना कब्जा हटवाए ही राजस्व निरीक्षक ने आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने शनिवार को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराते हुए उपजिलाधिकारी घोसी को भी प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जामडीह के औलियापुर निवासी अंकुर यादव ने दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गाटा संख्या-298 सरकारी अभिलेख में नवनी परती के नाम से दर्ज है। उस जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हैं। इस मामले में कई बार आईजीआरएम पर शिकायत की थी। लेकिन राजस्व निरीक्षक ने बिना जांच किए ही अवैध कब्जा हटाने की रिपोर्ट लगा दी। उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें