फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ में गाय के हमले में सेवानिवृत्त सीओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला हवा का पुरा निवासी सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदाफल यादव (80) की शनिवार को गाय के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सदाफल यादव घर के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी की गाय ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सदाफल यादव पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिचितों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें