फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
घोसी में गुरु रविदास जन्मभूमि की मिट्टी लेकर पहुंची कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मभूमि सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश वंदन-पूजन यात्रा के सोमवार को घोसी मंडल पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह रहा। लोगों ने कलश का वंदन-पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कलश यात्रा का सबसे पहले पतीला स्थित रविदास मंदिर में स्वागत किया गया। इसके बाद सिकरौर स्थित आंबेडकर प्रतिमा, रघौली रविदास मंदिर, माऊरबोझ स्थित आंबेडकर प्रतिमा, पिढ़वल हनुमान मंदिर और हाजीपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा नोनारा होते हुए अपराह्न तीन बजे कस्बा खास पश्चिमी स्थित शिव मंदिर पहुंची। सभी स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ कलश का वंदन-पूजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को समानता, सद्भाव, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनकी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश समाज में एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।
यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर, नागेंद्र मधेशिया, इंद्र बहादुर सिंह, फिरोज अंसारी, रामविजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें