फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 51 शक्तिपीठों में शतचंडी अनुष्ठान का संकल्प, कोल्हापुर में 18वें महानुष्ठान की पूर्णाहुति

विज्ञापन
शतचंडी के मंत्र और स्वाहाकार से गूंज उठा महालक्ष्मी शक्तिपीठ
विज्ञापन
मऊ। “या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” के मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के स्वाहाकार से शुक्रवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी शक्तिपीठ मंदिर परिसर गूंज उठा। काशी के प्रकांड वैदिक विद्वानों के आचार्यत्व में पिछले 10 दिनों से चल रहे 18वें शतचंडी महानुष्ठान का श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर स्थित रंकभैरव मंदिर में पूर्णाहुति यज्ञ के साथ विधिवत समापन हुआ। 51 शक्तिपीठों में शतचंडी महानुष्ठान संपन्न कराने के संकल्प के क्रम में इस वर्ष महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित प्रख्यात महालक्ष्मी शक्तिपीठ में 18वें अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शतचंडी अनुष्ठान भक्त मंडल, मऊ के प्रमुख एवं जायसवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस अनुष्ठान में मऊ, बलिया, गाजीपुर समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार 10 दिनों तक प्रवास कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में काशी से आए 12 वैदिक विद्वानों ने विधि-विधान से शतचंडी अनुष्ठान संपन्न कराया। इनमें सुनील जी महाराज, रामावतार जी, रवि जी, अंकित जी, जितेंद्र मिश्र, दिनेश जी, रामनारायण पाठक जी समेत अन्य वैदिक विद्वान शामिल रहे। अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन प्रातः गणेश पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्रपाल पूजन और नवग्रह पूजन के बाद मां दुर्गा का पूजन एवं शतचंडी पाठ किया जाता रहा। सायंकाल भजन, प्रवचन और सत्संग के बाद मां अंबे की आरती हुई। लगातार 10 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का शुक्रवार को पूर्णाहुति यज्ञ के साथ विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें