फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानक विहीन नाली निर्माण होने से नाराज मुहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित बस्ती में नाली निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने से नाराज मुहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य मानक को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आठ-एक के अनुपात में मसाला तैयार कर उसका इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत की ओर से मामले की जांच-पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मामले की जांच कर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी सीएल तिवारी का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या निर्माण मानक के विपरीत पाया जाता है तो उसे दोबारा तोड़कर निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में उपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार, रविशंकर, लालमैन, बलजोर, डब्बू, आशा, उषा, गीता, घुरीया, तिजीया, गुंजन, रंभा, संगीता, चंद्रकला, सोनी, रीता, शांति, दुर्गावती आदि शामिल थे। अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी ने बताया कि मानक के विपरीत निर्माण की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। निर्धारित मानक पर काम नहीं पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस देकर दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें