डोमनपुरा और जफरनगर में कराए जा रहे विकास कार्य ठप होने के विरोध में मुहल्लेवासियों ने नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल और सभासद फरहान हाशिम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुहल्लाें में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ देने से लोगों को असुविधा हो रही है। नगरपालिका चेयरमैन सहित सभासद को अवगत कराए जाने के नौ माह माह भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मुहल्ले में कई घरों में शादी समारोह होना है। सड़क बदहाल होने से लोगों को आने जाने में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। किस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है पता नहीं चल पा रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।