फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण : संतलाल

विज्ञापन
नगर के हिंदी भवन सभागार में सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल राजभर। - फोटो : mau
विज्ञापन
सुहेलदेव जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों का राष्ट्रीय सम्मेलन नगर के हिंदी भवन सभागार में संपंन हुआ। शुभारम्भ सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह बबलू, राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र राजभर ’प्रचंड’ ने मां सरस्वती व महाराजा सुहेलदेव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल राजभर ने कहा कि गरीब सभी धर्मों और सभी जातियों में हैं। सुहेलदेव जनता पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की पक्षधर है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह बबलू ने कहा कि उनकी पार्टी सभी जातियों और सभी वर्गों को जोड़कर समता मूलक समाज बनाने का काम करेगी। राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र राजभर ’प्रचण्ड’ ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के द्वारा राजभर, यादव और क्षत्रिय समाज को पियक्कड़ और दारूबाज बताए जाने वाले बयान की घोर निंदा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुहेल जनता पार्टी ओमप्रकाश जैसे ब्लैकमेलर नेताओं की पोल खोलकर उन्हें बेनकाब करने का काम करेगी। उनकी पार्टी दबे कुचले निर्धन गरीब जनता की आवाज बनकर उनको उनका हक और अधिकार दिलाने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुचाएं। सम्मेलन को संदीप पाठक, प्रमोद राजभर, डा0 दिलीप राजभर, लल्ला राजभर, शम्भू राजभर, सुरेश राजभर, दशरथ राजभर, संजय सिंह पटेल, मुन्ना राजभर, संतोष राजभर, पंकज यादव, संदीप राजभर, संजय राजभर, अक्षय राजभर आदि ने संबोधित किया।  संमेलन का संचालन रामकृष्ण भारद्वाज एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें