फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

Mon, 07 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अरसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति जानने के लिए सूची का इंतजार खत्म हुआ। प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के आरक्षण की सूची रविवार को सायं पांच बजे तक जारी कर दी। लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य की सूची को लेकर देर शाम तक जद्दोजहद जारी रही।
विज्ञापन



प्रशासन का दावा है कि देर रात तक क्षेत्र पंचायत सदस्य की सूची का भी प्रकाशन हो गया। आरक्षण की सूची जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में लग गए। सुबह से ही विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आरक्षण की स्थिति जानने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रही।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाने के शासन के निर्देश के बाद प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्णय के बाद प्रशासन के सामने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह सितंबर को आरक्षण की सूची जारी करने की चुनौती थी।
विज्ञापन



जिला प्रशासन शासन की गाइड लाइन के अनुसार कई दिनों से आरक्षण का निर्धारण करने में लगा हुुआ था। रविवार की सायं जिले की सभी 34  जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची एवं नौ क्षेेत्र पंचायत प्रमुख पदों के आरक्षण की स्थिति जारी कर दी गई।


 आरक्षण की स्थिति जानने के लिए संभावित दावेदार सुबह से ही विकास भवन पर जुटे रहे। देर शाम तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पूरी लिस्ट चस्पा नहीं की जा सकी। प्रशासन सिर्फ आरक्षण की संख्या ही बता सका लेकिन संबंधित क्षेत्र के लोग अपने-अपने वार्डों में हुए आरक्षण की स्थिति जानने के लिए व्याकुल रहे।

इस बार चार अधिक जिला पंचायत सदस्य
मऊ। जिले में वर्ष 2010 में कुल 30 जिला पंचायत सदस्य के पद थे, लेकिन इस बार परिसीमन के बाद चार नए पद शृजित हुए हैं। जिले में इस बार चार अधिक जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें