मऊ। रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के दौरान शुक्रवार को लिंक फेल हो जाने से तत्काल टिकट का आरक्षण करा रहे रेल यात्रियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया। मार्च में अधिकांश ट्रेनों में जगह न होने से बड़ी संख्या में लोग तत्काल टिकट की आस संजोए टिकट खिड़की पर प्रतिदिन कतार लगाने लगे हैं। शुक्रवार को भी तत्काल टिकट आरक्षण से कुछ देर के लिए अचानक इंटरनेट सेवा का लिंक फेल हुआ तो आरक्षण कार्य बाधित हो गया। ऐसे में लोग शोर मचाते हुए हंगामा करने लगे। ऐसे में वहां तैनात आरपीएफ जवानों ने शोर मचा रहे लोगों को शांत कराया।