इंदारा में गन्ने का जूस बेचता युवक।संवाद
- फोटो : MAU
इंदारा। गर्मी का तेवर अब सख्त होने लगा है। ऐसे में बाजार में कोल्डड्रिंक, खीरा ककड़ी समेत शीतल पेय पदार्थों की ब्रिकी शुरू हो गई है। मौसम के तेवर देख लोग परेशान होने लगे हैं। कहने को तो अभी मार्च का महीना ही चल रहा है। फिर भी शरीर को भेद देने वाली तेज धूप एवं उमस से लोगों को मई जून की याद दिला रही है और लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि मार्च महीना का यह हाल है तो आने वाले मई- जून में क्या हाल होगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थानीय बाजारों में शीतल पेय पदार्थ गन्ने का रस, बेल का शर्बत, नीबू पानी, आम का जूस आदि की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि स्थानीय बाजार में इन पेय पदार्थो की दुकानें सज गई हैं और लोग खुद को गर्मी से राहत देने के लिए इसका सेवन भी कर रहे हैं। वहीं कोल्ड ड्रिंक की बिक्री भी खूब बढ़ गई है।वही दूसरी तरफ गर्मी के बढ़ते असर से सुबह 10 बजे से ही तेज धूप लोगों को तपाने लगी है।दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक गर्मी और बढ़ जा रही है। मनुष्य के साथ पशु पक्षियों की हालत भी गर्मी से पस्त होने लगी है।