जिले में मंगलवार को जांच के बाद आई 1002 रिपोर्ट में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। इनमें से 30 संक्रमित का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। मंगलवार को जांच के लिए 1125 लोगों का सैंपल लिया गया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर उनकी भी जांच कराई जा रही है।