बढुआ गोदाम। डुमराव में कोरोना पॉजीटिव मिले युवक ने गांव में आने के बाद से शुरू में जागरूकता दिखाई। लेकिन इसके बाद वह लापरवाह हो गया। इस बीच वह खांसी होने पर खुद जांच कराने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचा और अपना सैंपल कराया। लेकिन रिपोर्ट आने में लेटलतीफी होने पर वह लापरवाह हो गया और गांव में युवकों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। ऐसे में परिजनों के साथ उसके संपर्क में आए युवकों को भी क्वारंटीन होना पड़ा।
युवक 16 मई को अपने चाचा, चाची के परिवार के साथ साथ श्रमिक ट्रेन से मुंबई से पहुंचा था। शुरूआती दिनों में वह होम क्वारंटीन रहा। 19 मई को खांसी आई तो सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सैंपल दिया। कार्यालय ने छह दिनों में रिपोर्ट आने की बात कहते हुए उसे होमक्वारंटीन करने की बात कही थी। छह दिन बीतने के बाद रिपोर्ट न आता देखकर युवक लापरवाह हो गया और घर से बाहर निकलने के साथ गांव के युवकों के साथ क्रिकेेट खेलना लगा। इससे पहले एक व्यक्ति को बुलाकर अपने हेयर कंटिग भी करायी थी।