फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के फर्जी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज/मऊ। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद कोपागंज थाने की पुलिस ने जानवरों के फर्जी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। आरोप है सरवा गांव निवासी युवक फर्जी डाक्टर बनकर पशुओं का उपचार करता है। जबकि उसके पास कोई डिग्री नहीं है। तथा कथित डाक्टर के इस कृत्य की शिकायत गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया। शासन से आए पत्र के आधार पर एसपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने वाले ने बताया कि सरवा गांव के मोड़ पर अरविंद कुमार संगम बकायदे डा. एके संगम, पशुपालन विभाग का बोर्ड लगाकर धड़ल्ले से पशुओ का उपचार करता है। गांव निवासी कैलाश सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह मार्च माह में लॉक डॉउन के दरम्यान अपनी गाय का गर्भाधान कराने के लिए दो बार सिमन डलवाए। दोनों बार सफलता नहीं मिली। इसपर उन्होंने शक के आधार पर इसकी शिकायत पशुपालन विभाग से किया। पशुपालन विभाग से पता चला कि डाक्टर फर्जी डिग्री लगाकर काम करता है। इस पर कैलाश सिंह ने पशुपालन विभाग की आख्या के आधार पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर डॉक्टर के विरुद्घ कार्रवाई करने की शिकायत किया। शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को शासन से इस पर रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई करने का आदेश आया। एसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें