मऊ। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों को निरोग रखने में योग की भूमिका के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड.19 संक्रमण को देखते हुए इसे घर पर परिवार वालों के साथ ही मनाने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने फरमान जारी किया है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून को योग दिवस पर सभी लोग अपने घरों पर पूर्वाह्न सात बजे से योगाभ्यास करेंगे जिसके लिए शासन द्वारा सोशल मीडिया पर योग के वीडियो अपलोड किए गए हैं। इसके साथ ही योग दिवस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिभागी को योग करते हुए तीन से पाँच मिनट का अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब पर अपलोड करना होगा। इन वीडियो को आयुष कवच एप या भी रजिस्ट्रेशन कराकर अपलोड कर सकते हैं। प्रतिभागियों द्वारा इस ऐप पर लॉग.इन कर अपना पंजीकरण कराएं। प्रतियोगिता में शामिल जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51हजार रुपया, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 11हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा जो प्रतिभागी जनपद स्तर पर क्रमश: प्रथम के लिए 2100 रुपया, द्वितीय के लिए 1100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 501 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।