फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के साथ क्षत्रिय जाति के लोगों को गाली देने वाले के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्षत्रिय जाति के लोगों और हाथरस के तत्कालीन डीएम व एसपी को गाली देने के वायरल हुए वीडियो को लेकर करणी सेना ने रविवार की शाम को कोपागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में गालियां देने वाला खुद को तथाकथित भारतीय समाज पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बताया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच करने और नामजद तथाकथित नेता की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कथित नेता आपत्तिजनक भाषण देने के साथ एक वर्ग के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। साथ ही खुद को भारतीय समाज पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष और नाम कमल भारती बताया है। 

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और हाथरस कांड के तत्कालीन डीएम और एसपी को क्षेत्र की ग्राम सभा भांवरकोल में सभा के दौरान गालियां देने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने आरोप है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस बारे में सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कमल भारतीय अपने को सुभासपा का अनुसूचित जिलाध्यक्ष बता रहा है जबकि हमारे पार्टी में यह प्रकोष्ठ नही बना है, साजिश के तहत एक पीला गमछा है बाकी सब लाल गमछा वाले हैं, पार्टी इसको नही जानती है।

न ही इत्तेफाक रखती है। मऊ जिले में एक जांच कमेटी बनाकर उसकी जांच कराई जा रही है। सुभासपा सर्व समाज का सम्मान करती है। इसकी निंदा करती है ऐसे जातीय अभद्रता वादी लोगो को पार्टी में जगह नही देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें