फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज रेलवे क्राॅसिंग-कसारा मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र से कसारा तक जाने वाले 5.5 किमी लंबे सड़क पर मरम्मत विभागीय अधिकारियों ने शुरू करा दी है। अमर उजाला ने 27 जून के अंक में सड़क पर पानी में धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन शीर्षक खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शासन प्रशासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत शुरू करा दी है।
विज्ञापन

कोपागंज रेलवे क्राॅसिंग से कसारा तक 5.5 किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो करोड़ 16 लाख से 2016 में बनी थी। लेकिन सड़क बनने के कुछ ही वर्षों बाद ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात होने के बाद तो सड़क पर वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आए दिन वाहन चालक घायल हो जा रहे हैं। वाहनों के पंक्चर हो जाने से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अब अधिकारियों की नींद टूटी है। अब विभाग की तरफ से गड्ढों को भरने को काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में शिव कुमार, जितेंद्र यादव, संजीव मौर्य, भृगुनाथ प्रसाद का कहना है कि सड़क बदहाल होने से पांच किमी की दूरी तय करने में 40 मिनट लग जाता है। सड़क खराब होने से क्षेत्र के विकास पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें