फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजानंद सरस्वती को किया याद

Sat, 27 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर भूमिहार ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नगर के भटकुंआ पट्टी में शुक्रवार की देर रात श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीसीएस में चयनित मेधावियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भूमिहार ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अवध नारायण राय व संरक्षक डॉ. एसएन राय ने  पीसीएस में चयनित बनौरा के अजय कुमार राय, जहनियापुर के विभूषण राय को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भूमिहार जन्म से ही समाजवादी होता है। स्वामी जी की नजर में ईमानदारी और सच्चाई से किया गया हर एक काम आराधना और तपस्या है। स्वामी द्वारा चलाए गए अभियान आज अत्यंत ही प्रासंगिक है। भाजपा नेता योगेंद्र राय ने कहा कि स्वामी जी के व्यक्तित्व की खासियत थी कि उनका जितना प्रबल ढंग से विरोध किया जाता था उनका आत्मबल उतना ही ठोस और मजबूत होता चला जाता था। वे कार्य करने को कटिबद्ध हो जाते थे। पूर्व मंत्री उत्पल राय ने कहा कि स्वामी जी हिंदुस्तान के प्रथम किसान नेता थे। अधिवक्ता हरिद्वार राय ने कहा कि आज समाज में जिस तरह की आपाधापी है व जिस तरह दिशाहीनता है, वह निश्चित ही चिंता का कारण है। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि स्वामी जी को याद करना ही पर्याप्त नहीं है। समारोह को रामाश्रय राय, मनोज राय, केएन राय, सुधीर प्रधान आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामाशीष राय, वीर बहादुर राय, रमाशंकर राय, श्रीधर राय, प्रेम प्रकाश राय, श्रीकांत राय आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें