फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मिले 49 नए मरीज तो 162 ने दी संक्रमण को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रफ्तार थमती नजर आ रही है।रविवार को 1863 जांच रिपोर्ट में 49 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं 162 मरीजों ने संक्रमण को मात देकर अपने घर लौटे। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 990 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 688 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 30 लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 1175 जांच रिपोर्ट में 15 जबकि ट्रूनाट जांच 4 मरीज मिले। संक्रमित मरीज में 15 मऊ नगर के है, जबकि बड़राव ब्लाक से 4, रतनपुरा से 5, रानीपुर से 2, परदहा ब्लाक से 3, मुहम्मदाबाद गोहना से 2, घोसी ब्लाक से 9, फतेहपुर मंडाव से 3 दोहरीघाट ब्लाक से 2 मरीज मिले है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या सात हजार 304 पहुंच गई। इसमें 6 हजार 268 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं एक मरीज की मौत से मृत मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया। सक्रिय 990 मरीजों में से 849 का इलाज होमआईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें