मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 18 मई को कोपागंज हॉटस्पाट से मुक्त हो जाएगा। क्योंकि वहां 28 दिनों में अभी तक कोई भी नया केस नहीं आया। ऐसे में अब कोपागंजवासी खुले में सांस ले सकेेंगे। बताया कि बीते 19 अप्रैल को एक युवक के कोराना पाजीटिव मिलने पर क्षेत्र को हॉटस्पाट में परिवर्तित किया गया था। वह बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि जिले में बुधवार को आई 31 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव रही हैं। अब तक कुल 527 लोगों के भेजे गए सेंपल में से 505 रिपोर्ट भी निगेटिव रही है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों के साथ मानवता का व्यवहार किया जाए। यह बातें बताया कि गैर प्रांतों से चलकर जिले में अबतक 14 हजार प्रवासी पहुंच चुके हैं। लेकिन 13 सौ लोगों को विभिन्न सेंटरों पर क्वारंटीन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर से आने वालों की सूचना तो प्रशासन को अवश्य दें, लेकिन आने वालों के साथ मानवीयता का व्यवहार करें। बताया कि बुधवार को 31 और जांच रिपोर्ट आई है, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह से अबतक कुल 572 लोगों का सेंपल लिया गया है। इसमें से 505 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें से एक पॉजिटव शेष सभी रिपोर्टे निगेटिव हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बरवक्त बाहर से आने वालों की संख्या और तरीका इस तरह से है कि उसका हिसाब लगाना कठिन हो गया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्य गठित टीमें लगाई गई है।