फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परमिट और फिटनेस फेल वाहनों के पंजीकरण निरस्त, 221 स्कूलों की मान्यता खतरे में, 15 जुलाई तक अंतिम समय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर परमिट समाप्त 284 और फिटनेस फेल 137 स्कूली वाहन चल रहे हैं। इन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर सूची कार्रवाई के लिए सभी थानों पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

बीते नौ दिन से एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई कर रही है लेकिन अब भी 221 स्कूल परिवहन सेवा के संचालन में लापरवाही बरत रहे हैं।
इन स्कूल संचालकों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। परमिट और फिटनेस नवीनीकरण नहीं कराने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की तैयारी है। इस सूची में मऊ शहर के नामचीन स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संयुक्त टीम एक जुलाई से प्रतिदिन 22 से 26 स्कूली वाहनों का चालान कर रही है। अभियान शुरू होने के बाद नौ दिन में स्कूल संचालकों ने 42 वाहनों का परमिट नवीनीकरण कराया है और 25 वाहनों का फिटनेस कराया है।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक घोसी कोतवाली क्षेत्र में 29 वाहनों का फिटनेस फेल है, जबकि मधुबन थाना क्षेत्र में 51 वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके हैं। बीते अप्रैल माह में एक से 15 अप्रैल तक एआरटीओ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया था।
उस समय सड़क पर जांच के साथ-साथ टीमें स्कूलों में भी पहुंची थीं और ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की थी। लगातार नोटिस देने के बाद भी स्कूल संचालकों ने परिवहन सेवा में सुधार का प्रयास नहीं किया।
इनसेट-
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में ऑटो और ई-रिक्शा से ढोए जा रहे बच्चे
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर मधुबन, दोहरीघाट, घोसी और कोपागंज के स्कूलों में ऑटो और ई-रिक्शा से बच्चे ढोए जा रहे हैं। पांच सीट वाले ऑटो में 12 से 13 बच्चों को बैठाया जाता है। ओवरलोड होने से बच्चे ठीक तरह से बैठ नहीं पाते और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

एक नजर में
थाना
फिटनेस फेल परमिट समाप्त वाहन
दोहरीघाट 07
26
घोसी
29
48
हलधरपुर
09
21
कोपागंज 06
24
मऊ कोतवाली
13
20
मधुबन
15
51
मुहम्मदाबाद
21
32
रानीपुर
14
12
सरायलखंसी
18
37
चिरैयाकोट
05
11
दक्षिण टोला
00
02
कोट-
शासन के निर्देश पर फिटनेस और परमिट समाप्त स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले भी स्कूलों को बेहतर परिवहन संचालन के लिए चेतावनी दी गई थी। परमिट समाप्त होने पर 284 और फिटनेस समाप्त होने पर 137 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। इन सभी स्कूलों और वाहनों की सूची शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। 15 जुलाई तक सुधार नहीं होने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त की जा सकती है। -सुहेल अहमद, एआरटीओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें