मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ जनपद में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद टीम के चयन के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जनपद मऊ के सचिव नासिरुद्दीन ने बताया कि मऊ जनपद के 14, 16, 19 और 23 वर्ष के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए पंजीकरण जिला क्रिकेट सचिन नासिरुद्दीन के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कार्यालय पर किया जा रहा है।
खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। बताया कि पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को दो फोटो, जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद जून माह में प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रायल के लिए तीन मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा। जिससे जिले की टीम का चयन किया जाएगा।