फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना यार्ड में बृहस्पतिवार को किसानों को यातायात नियमों के प्रति जागरूककिया गया। ट्रैक्टर ट्रालियों पर नि:शुल्क रिफ्लेक्टर भी लगवाए गए।
विज्ञापन

एआरटीओ कहकशा खातून ने कहा कि किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों पर आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगा कर चलें। इससे दुर्घटनाओं में कमी आती है। हमेशा सड़क पर अपनी साइड से चलें। ट्राली की क्षमता के अनुसार ही गन्ना लादें। जीएम एलपी सोनकर ने कहा कि किसान सभी यार्ड में नियमानुसार ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ा करें। पर्ची का एसएमएस मिलने पर ही गन्ने की कटाई कर मिल को सप्लाई करें। अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। यार्ड में खड़े ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने के बाद सीसीओ रामसेवक यादव ने किसानों से अपील की है कि चीनी मिल द्वारा सभी के ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर पेंट नि:शुल्क लगाया जाएगा। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह, पीटीओ एमपी सिंह, आरआई पीके गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें