घोसी में व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ।संवाद
- फोटो : संवाद
घोसी। भाजपा के तत्वावधान में रविवार को पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर की अध्यक्षता में घोसी विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों के सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीएसटी दरों में लाई गई कमी व्यापारियों के लिए राहत भरा कदम है। यह निर्णय न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ पहुंचाएगा। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर जनहित में निर्णय ले रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। विदेशों में भारत की शक्ति बढ़ी है। सरकार ने स्वदेशी सामानों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई है। कार्यकर्ता हर घर स्वदेशी को अपनाने का कार्य करें। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने कहा कि भाजपा में ही व्यापारियों के हित और सम्मान सुरक्षित हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की अवधारण पर कार्य करती है। भाजपा में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को एक समान रूप से मिल रहा है।किसी के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। सम्मेलन को चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह,अल्प संख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, लालचंद चौहान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, कृपाशंकर सिंह, डाॅ. नागेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता, रघुनंदन यादव, रामसूरत चौहान, रुपेंद्र राजभर, शैलेंद्र सिंह, शैलू, श्रीकृष्ण आदि शामिल थे।अध्यक्षता पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर और संचालन अनिरुद्ध सिंह ने किया।