फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डॉ बालमुकुंद मऊ के जिला जज बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डॉ बालमुकुंद मऊ नए जिला जज बने हैं। इलाहाबाद हाइकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिले के वर्तमान जिला जज सुनील कुमार का स्थानांतरण सुल्तानपुर में हो गया है। डॉ. बालमुकुंद इसके पहले प्रयागराज जनपद में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पद पर कार्यरत थे। वह जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2025 तक रहेगा। जिले में कार्यरत प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शक्ति तोमर का स्थानांतरण इसी पद पर मेरठ के लिए हो गया है। वहीं विजेश कुमार नए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय होगें। इसके पूर्व विजेश कुमार विशेष न्यायाधीश/एडीजे लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। जिले में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति सिंह का स्थानांतरण पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पद पर जनपद बरेली के लिए हो गया है। जिले में कार्यरत विशेष जज एससी/एसटी एक्ट हरेंद्र प्रसाद अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। हाइकोर्ट की ओर से किए गए स्थानांतरण के बाद विशेष जज एससी/एसटी एक्ट का कोर्ट रिक्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें