नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव के समापन पर विजयी टीमों के क
- फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इसमें रेड हाउस, ब्लू हाउस तथा यलो हाउस ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं कालेज के संस्थापक एडवोकेट दयाराम पाल ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता रेड रायल 710, ब्लू ब्लास्टर 662, यलो टाइगर्स 543 तथा ग्रीन वॉरियर्स 479 अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। इस अवसर पर कालेज संस्थापक एडवोकेट दयाराम पाल ने कहा कि खेल स्मृति स्तर, एकाग्रता स्तर और बच्चों में सीखने की क्षमता में सुधार करता है। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी अपने सबसे अच्छे प्रयासों के साथ खेलते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसीपीटर ने कहा कि खेल में भाग लेने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों की तुलना में ज्यादा होता है। इस अवसर पर विद्यालय की को-आर्डिनेटर कंचन सिंह, रामजी यादव, दुर्गेश सिंह, उमेंश पांडेय, कमलेश, पॉल जोश, मुहम्मद फरहान, भानु प्रताप सिंह, आनंद मोहन दूबे, शशांक शेखर सिंह, सुमन सिंह, शैलेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।