फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: तीन माध्यमिक स्कूलों की मान्यता निरस्त, 11 पर लटकी तलवार, नए शिक्षा सत्र से हो जाएंगे बंद

Thu, 22 Dec 2022 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिले में कई मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने तथ्यों को छिपाकर मान्यता ले ली है। जांच पड़ताल में धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन के नाम विद्यालय संचालित होने के मामले में चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वधीन बालिका उमा विद्यालय रामपुर बेलौली, जितेंद्र सिंह चौहान शिक्षण संस्थान इटौरा तथा किसान इंटर कालेज मीरपुर रहीमाबाद की बोर्ड ने मान्यता निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले के तीन वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। जबकि 11 की मान्यता पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दागी स्कूलों को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। मान्यता निरस्त होने के बाद नए शिक्षा सत्र से इनको बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिले में कई मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने तथ्यों को छिपाकर मान्यता ले ली है। जांच पड़ताल में धोखाधड़ी से दूसरे की जमीन के नाम विद्यालय संचालित होने के मामले में चौधरी चरण सिंह राम नगीना स्वधीन बालिका उमा विद्यालय रामपुर बेलौली, जितेंद्र सिंह चौहान शिक्षण संस्थान इटौरा तथा किसान इंटर कालेज मीरपुर रहीमाबाद की बोर्ड ने मान्यता निरस्त कर दी है।
वहीं डिबार, जमीन न होने, मान्यता लेने में धोखाधड़ी सहित तमाम आरोपों के मामले में हरिवंश मेमोरियल इंटर कालेज पांति रोड मधुबन, बाबा सरजू दास इंटर कालेज करजौली, रामधनी शिक्षण संस्थान इंटर कालेज पलिगढ़, श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कालेज पदमीडांड़, गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान इंटर कालेज सरवां भी कार्रवाई की सूची में हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से श्रीमती उर्मिला देवी शिक्षा निकेतन प्रशिक्षण संस्थान उमा विद्यालय बगली पिजड़ा, महात्मा बुद्ध समाज इंटर कालेज भीटी, मौलाना अब्दुल कलाम हाईस्कूल सलेमपुर रामपुर, बाबा जगदेव सिंह इंटर कालेज पकड़ीताल ओजीपुर सहित 11 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के खिलाफ बोर्ड में जांच पड़ताल चल रही है।
अब इन माध्यमिक विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। उधर बोर्ड की कार्रवाई की जद में आए माध्यमिक विद्यालयों मेें अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भविष्य को चिंता सताने लगी है। नए शिक्षा सत्र से मान्यता निरस्त होने वाले माध्यमिक विद्यालयों को बंद करा दिया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को आसपास के माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन करा दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बोर्ड ने तीन वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी है। 11 माध्यमिक विद्यालयों पर जांच चल रही है। मान्यता निरस्त हुए माध्यमिक विद्यालयों को नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही बंद कर दिया जाएगा। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आसपास के विद्यालयों में भेजा जाएगा। शासन के दिशा निर्देश पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें