फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौ गांवों में बनेंगे प्लास्टिक बैंक, बढ़ेगा ग्राम पंचायत का राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छता भारत अभियान के तहत जिले के नौ ब्लाकों में प्लास्टिक बैंक की स्थापना होगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से नौ गांवों को चिह्नित किया गया है। इस योजना को लेकर पंचायत सचिवों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत पहले चरण में हर प्लास्टिक बैंक के लिए 16-16 लाख रुपया का बजट स्वीकृत किया गया है। गांवों में जरूरत के आधार पर प्लास्टिक बैंक की संख्या बढ़ भी सकती है। इससे ग्राम पंचायतों में कचरा निस्तारण प्रबंधन के अंतर्गत प्लास्टिक पर रोक लगाने की पहल शुरू हुई है। बैंक बनने से ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने की कवायद की जाएगी। इससे ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। इन प्लास्टिक बैंक में गांव में डंप होने वाली पॉलीथिन व प्लास्टिक कचरा आदि को जमा किया जाएगा। इससे आसपास का पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
इस बाबत जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिले के नौ ब्लॉकों में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से नौ गांवों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इस योजना को लेकर बजट भी अवमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें